विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम? पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी में 11, 14-16 अक्टूबर को छिटपुट बारिश संभव।

  2. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-16 अक्टूबर तक शुष्क मौसम।

  3. राज्य में आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में निचले वायुमंडल में हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10, 12 और 13 अक्टूबर के दौरान राज्य के इसी हिस्से में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में अब तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान कोई विशेष बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच तापमान में भी वृद्धि होगा।

मानसून की वापसी और वायुमंडलीय स्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और क्षेत्रीय चक्रवाती घेरों के असर से उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी छिटपुट बारिश और हवाओं की गतिविधि देखने को मिल सकती है, जिसका आंशिक प्रभाव पश्चिमी यूपी के जिलों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी की सड़कों पर उतरा एक और 'महाट्रक', 162 पहियों पर लेकर चल रहा विशालकाय न्यूक्लियर टरबाइन