विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की सड़कों पर उतरा एक और 'महाट्रक', 162 पहियों पर लेकर चल रहा विशालकाय न्यूक्लियर टरबाइन

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 01:11 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार से रोहतक जा रहे 162 टायरा न्यूक्लियर टरबाइन ट्रक को बागपत के मवीकलां बूथ पर परमिट न होने के कारण रोक दिया गया।

खेकड़ा एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में लड़ी टरबाइन

खेकड़ा एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में लड़ी टरबाइन

HighLights

  1. 162 टायरा न्यूक्लियर टरबाइन ट्रक बागपत में रोका गया।

  2. एनएचएआई परमिट न होने के कारण कार्रवाई हुई।

  3. ट्रक रुकने से अन्य वाहन चालकों को दिक्कतें।

संवाद सहयोगी, बागपत। हरिद्वार से न्यूक्लियर पावर प्लांट की टरबाइन लेकर रोहतक जा रहा 162 टायरा ट्रक की एनएचएआइ की गाइडलाइन के अनुसार परमिट नहीं होने पर एक्सप्रेस-वे के मवीकलां बूथ पर रोक दिया गया। देर रात तक टरबाइन के साथ चल रहे स्टाफ के लोग अधिकारियों से वार्ता करने में लगे रहे। ट्रक के खड़े होने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

शुक्रवार दोपहर भारी भरकम लोहे का टरबाइन लदा बड़ा ट्रक दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडाेर से होकर मवीकलां में दिल्ली हाईवे पर उतरा। यहां से ट्रक को चालक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल बूथ पर लेकर पहुंचा, जहां स्टाफ ने उसे रोक दिया।

81005528

ट्रक में लगे हैं 162 टायर, साथ चल रहा 15 लोगों का स्टाफ

ट्रक के रुकने के बाद स्टाफ ने किनारे पर डेरा डाल लिया। ट्रक चालक राजपाल सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले हरिद्वार से लदी न्यूक्लियर पावर प्लांट की टरबाइन लेकर रोहतक के लिए निकला था।

दो दिन में वह यहां तक पहुंचा है। यहां पहुंचने पर परमिट नहीं होने के कारण उसे रोका गया है। टरबाइन लदे ट्रक में 162 टायर हैं, इसके साथ ही 15 लोगों का स्टाफ चल रहा है। बेहद कम गति से वाहन चलने के कारण दो दिन में यहां तक पहुंचा है।

देर रात तक ट्रक एक्सप्रेस-वे किनारे पर खड़ा रहा, जिससे वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्रबंधक शोएब खान का कहना है कि एनएचएआई की गाइडलाइन की मुताबिक परमिट नहीं होने के कारण टरबाइन से लदे ट्रक को रोका गया है। कागजात पूरे करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- टावर पर चढ़कर 'वीरू' बना युवक बोला- 'गर्लफ्रेंड को लाओ, तभी उतरूंगा'; मामले का UP के बलिया, बागपत व बिजनौर से कनेक्शन