UP Weather Today: नवंबर की शुरुआत के साथ ठिठुरन शुरू, हरदोई बना प्रदेश का सबसे ठंडा जिला
नवंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, सुबह के समय ठंडक और हल्के कोहरे ...और पढ़ें

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस। जागरण
HighLights
नवंबर की शुरुआत से मौसम में बदलाव, सुबह ठंडक और कोहरा।
हरदोई लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना।
लखनऊ में अधिकतम 31.0, न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय तापमान में नरमी और हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने के साथ कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। शनिवार को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फेरबदल देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्य कोहरा छा सकता है। साथ ही, धुंध का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सात से 13 नवंबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।
शनिवार को हरदोई लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा जिला रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में यहां का पारा और भी गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में दूसरे स्थान पर रहा जहां का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ की हवा में सांस लेना मुश्किल: दीपावाली से पहले AQI पहुंचा 300 के पार, तालकटोरा और आलमबाग में हालात गंभीर
इसके उलट, फतेहपुर 22.0 डिग्री सेल्सियस और फर्रुखाबाद में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, और झांसी में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- दीपावली में यूपी के 27.87 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का बढ़ा DA-DR, अब 63 फीसदी मिलेगा भत्ता