विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? ठंड की दस्तक के साथ कोहरे का कहर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही कई हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है ...और पढ़ें

इस सांकेतिक फोटो को एआई टूल गूगल जेमिनी से बनाया गया है।

इस सांकेतिक फोटो को एआई टूल गूगल जेमिनी से बनाया गया है।

HighLights

  1. ठंड की दस्तक, पूर्वी-पश्चिमी यूपी में कोहरे का असर।

  2. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव।

  3. अगले तीन दिनों में तापमान में 6-7 डिग्री गिरावट का अनुमान।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक दे दी है। कई हिस्सों में तापमान कम होने के साथ कोहरे का भी दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं, पश्चिमी यूपी के बरेली जिले में विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिससे सुबह के समय जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों यानी 16 से 18 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन 17 से 22 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है।

30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

IMD के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद शाहजहांपुर में 14.2 डिग्री, कानपुर शहर में 14.4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 14.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पश्चिमी यूपी में बारिश होने की वजह से अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश में तापमान में छह-सात डिग्री सेल्सियस गिरवाट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बारिश ने बदला मौसम, तीन दिन में और बढ़ेगी सर्दी; IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।