विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 03 Jul 2026 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:03 PM (IST)

Kal Ka Mausam 04 July: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश, आंधी-तूफान और ...और पढ़ें

यूपी में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी। AI जेनरेटेड फोटो

यूपी में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश की चेतावनी।

  2. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट।

  3. 3 से 9 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धूप तो कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, बारिश के प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

प्रदेश में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इस हिस्से में 3 से 6 जुलाई के दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 7 से 9 जुलाई के बीच मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में तीन और 8-9 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश के संभावना जताई गई है। वहीं, 4-7 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहने की बात कही जा रही है।

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मानसून आने के बाद तापमान ने लगाया गोता, मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की जताई उम्‍मीद

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ-बनारस में मानसून सक्रिय, अगले 48 घंटों में तेज हवा और बिजली चमकने का अलर्ट