विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मानसून आने के बाद तापमान ने लगाया गोता, मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की जताई उम्‍मीद

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 03 Jul 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

वाराणसी और पूर्वांचल में मानसून के आगमन से तापमान में गिरावट आई है, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में मानसून सक्रिय तापमान में गिरावट बारिश की उम्मीद।  (AI image)

वाराणसी पूर्वांचल में मानसून सक्रिय तापमान में गिरावट बारिश की उम्मीद। (AI image)

HighLights

  1. पूर्वांचल सहित वाराणसी में मानसून सक्रिय, तापमान गिरा।

  2. मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश की उम्मीद जताई।

  3. पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही, येलो अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख अब मानसून आने के बाद लगातार बादलों की ओर बना हुआ है। हालांक‍ि बीच बीच में साफ आसमान तल्‍ख गर्मी का भी अहसास करा रहा है। जबक‍ि मौसम व‍िभाग ने दो द‍िन के बाद बार‍िश की दोबारा उम्‍मीद जताई है। माना जा रहा है क‍ि अब बादलों की आवाजाही के बीच लोकल हीटि‍ंंग का असर बना रहा तो बूंदाबांदी का असर भी मैदानी क्षेत्रों में जल्‍द नजर आएगा। 

शुक्रवार की सुबह वातावरण में नमी का असर बना रहा और पुरवाई के जोर ने लोगों को पर्याप्‍त राहत भी दी है। माना जा रहा है क‍ि लोकल हीट‍िंग अब बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने के बीच बूंदाबांदी की सूरत भी बना सकती है। चार द‍िनों में मानसूनी सक्र‍ियता के बीच सबसे सुखद यही रहा क‍ि बादलों की कैद में आसमान रहा तो धरती पर तापमान ने भी पर्याप्‍त गोता लगाकर लोगों को राहत दी है। 

rain1

मौसम व‍िभाग ने आगामी दो द‍िनों के बाद मानसूनी सक्र‍ियता के और प्रभावी होने का अनुमान जताया है। जबक‍ि दो द‍िनों तक लगातार मौसम व‍िभाग ने यलो अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों में इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम व‍िभाग ने दो द‍िनों के बाद अध‍िक बार‍िश और बीच बीच में बेहतर बार‍िश के संयोग का अनुमान जताकर राहत की सांस दी है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.5°C दर्ज क‍िया गया है जो सामान्‍य से 2.5 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनततम तापमान 27.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान 003.0mm बार‍िश भी दर्ज की गई तो आर्द्रता न्‍यूनतम 73% और अध‍िकतम 80% दर्ज की गई। जबक‍ि मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में कमी के संकेत देकर राहत दी है। मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि अब मानसूनी सक्र‍ियता पूर्वांचल में प्रभावी हो चुकी है।