विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कोरोना' से लेकर 'पनौती' तक... यूपी के इन गांवों के अजीबोगरीब नाम सुनकर पकड़ लेंगे माथा, नहीं रोक पाएंगे हंसी

By Sachin sharmaEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 02:11 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे गांव हैं जिनके नाम इतने अटपटे हैं कि लोग सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. यूपी में कई गांवों के नाम बेहद अटपटे और हास्यास्पद हैं।

  2. 'कोरोना', 'पनौती' जैसे नामों से ग्रामीण अक्सर शर्मिंदा होते हैं।

  3. 'रण्डौली' का नाम बदलकर 'अन्नपूर्णा नगर' किया गया।

सचिन शर्मा, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं जिनके नाम इतने अटपटे हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इन गांवों में रहने वाले लोग अपने गांव के नामों को लेकर इतने परेशान हैं कि नाम बदलने के लिए कई प्रयास कर चुके हैं। आज हम आपको इन्हीं अजब-गजब गांवों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके नाम सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

कोरोना

सीतापुर जिले की मिश्रित तहसील में स्थित इस गांव का नाम महामारी कोरोना से काफी पहले से रखा गया है। लेकिन ये गांव कोरोना संक्रमण के दौरान ही चर्चा में आया था। इस नाम की वजह से ग्रामीणों को कई बार अजीब स्थिति का सामना करना पड़ता है।

पनौती

पनौती का अर्थ अक्सर हम बूरी किस्मत वाले को कहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा भी एक गांव है जिसका नाम ही पनौती है। चित्रकूट जिले में स्थित इस गांव के लोग अपने गांव के नाम से ही परेशान हैं। यहां के ग्रामीण अपने गांव का नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

रण्डौली

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला की जयसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाला रण्डौली गांव अपने नाम बदलने की वजह से काफी चर्चा में रहा है। इस गांव का नाम अजीब होने के कारण यहां के निवासियों को दूसरों को अपने गांव का नाम बताने में शर्मिंदगी महसूस होती थी। हालांकि लंबे प्रयास के बाद इस गांव का नाम वर्ष 2017 में बदलकर अन्नपूर्णा नगर कर दिया गया है।

मुंहकुचवां

यूपी के मीरजापुर जिले में मुहकुचवां गांव का नाम अजीबोगरीब है। जब भी लोग इस गांव के नाम को सुनते हैं तो अपनी हंसी नहीं रोक पाते। मुहकुचवां गांव की कुल आबादी करीब दो हजार है। ये गांव मीरजापुर शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है।

लोलपुर

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तरबगंज तहसील में स्थित लोलपुर गांव का नाम Lol (लाफ ऑफ लाउड) से मिलता-जुलता है, जो सुनने में काफी अनोखा लगता है। अपने इस अनोखे नाम की वजह से ये गांव भी काफी चर्चा में रहा है।

गंज्हेड़ी

सुल्तानपुर जिले में स्थित इस गांव का नाम भी काफी अजीब और हास्यास्पद माना जाता है। यहां के लोग अपने गांव के नाम को लेकर काफी परेशान हैं। बाहरी लोग अक्सर इस गांव के नाम का मजाक बनाते हैं।

भैंसा

मथुरा जिले में 'भैंसा' नाम का गांव है। जानवर से जुड़े नाम वाले इस गांव के बारे में पहली बार सुनने वाले लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं।

बालमपुर

सुल्तानपुर जिले के भदैयां ब्लॉक में स्थित बालामपुर गांव अपने नाम को लेकर काफी प्रसिद्ध है। यहां कि महिलाएं अपने गांव का नाम बताने में अक्सर शर्मा जाती हैं।

यह भी पढ़ें- PM सूर्य घर योजना: अब हाइब्रिड सोलर सिस्टम पर भी मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने बदला नियम