विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में वीबी-जी राम जी के कार्यों का होगा डिजिटल सत्यापन, 15 दिनों में निस्तारित करनी होंगी शिकायतें

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:14 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों में पारदर्शिता के लिए डिजिटल निगरानी और श्रमिकों की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य की है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

HighLights

  1. वीबी-जी राम जी कार्यों का डिजिटल सत्यापन होगा अनिवार्य।

  2. श्रमिकों की डिजिटल हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  3. योजना से जुड़ी शिकायतें 15 दिनों में निस्तारित होंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब कार्यस्थलों से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक कार्य का डिजिटल सत्यापन कराने और श्रमिकों की नियमित डिजिटल हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना से संबंधित सभी शिकायतों का अधिकतम 15 दिनों में निस्तारण करने को भी कहा।

उप मुख्यमंत्री ने मास्टर रोल, माप पुस्तिका, श्रमिकों की उपस्थिति और भुगतान से जुड़े अभिलेखों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने तथा इनका नियमित ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के किसी भी कार्य अथवा भुगतान में अनियमितता, फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। पूर्ण हो चुके कार्यों का सोशल आडिट कराकर उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता भी परखी जाए।

मौर्य ने कहा कि ग्राम पंचायत से शासन स्तर तक मिलने वाली शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान किया जाए। जिन मामलों में शासन स्तर से निर्णय आवश्यक हो, उन्हें संबंधित अधिकारी तत्काल टिप्पणी के साथ प्रस्तुत करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: संजय निषाद के बाद ओपी राजभर फिर अनुप्रिया से मिलेंगे अमित शाह, परखेंगे सहयोगी दलों की तैयारियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।