विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर्व पर 10 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, लखनऊ से हर 10 मिनट पर रवानगी

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:45 AM (IST)

परिवहन निगम दीपावली और छठ पर्व के लिए 6 से 17 नवंबर तक 10 शहरों को अतिरिक्त बसें चलाएगा, जो लखनऊ से हर 10 मिनट पर रवाना होंगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली-छठ हेतु 10 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  2. पीईटी परीक्षा के लिए भी विशेष बसें संचालित होंगी।

  3. परिवहन मेले में करोड़ों का राजस्व संग्रह और सब्सिडी वितरण।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम छह से 17 नवंबर तक 10 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ के बस अड्डों से यह बसें प्रत्येक 10 मिनट में रवाना होंगी।

निगम ने सबसे अधिक यात्रियों वाले रूटों का एक सर्वे कराया है। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सीतापुर, रायबरेली, सुलतानपुर और बरेली ,कानपुर, दिल्ली, अयोध्या की बसों में सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। चिह्नित रूटों के लिए 80 से 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अतिरिक्त बसों में एसी जनरथ बसें भी होंगी।

पीईटी परीक्षा आज

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। इसे देखते हुए परिवहन निगम आठ शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि आलमबाग बस टर्मिनल, कैसरबाग बस स्टेशन और अयोध्या रोड पर अवध बस स्टेशन से बसें संचालित होंगी।

परिवहन मेला लगा

आरटीओ में शनिवार को परिवहन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा ने किया। परिवहन मेले में 1150 व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। यहां 600 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। मेले के दौरान कर जमा करने के 470 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके माध्यम से लगभग 1.59 करोड़ रुपये जमा कराया गया।

120 बकाया वाहनों से 68.14 लाख राजस्व जमा कराया गया एवं शास्ति में 21.99 लाख रुपये छूट प्रदान की गयी है। अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण के फलस्वरूप 13.49 लाख रुपये का कर एवं 42.60 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क जमा कराया गया। मेले में 99 इलेक्ट्रिक वाहनों के वाहन स्वामियों को ईवी सब्सिडी के अंतर्गत कुल 11.60 लाख की धनराशि वितरित की गई।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, परिवहन निगम ने 8 डिपो में खराब बसों की मरम्मत के दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।