विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में ट्रैफिक जाम के प्वाइंट 64% घटे, सड़क हादसों में होने वाली मौतों में भी 10% की कमी, DGP ने दी जानकारी

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 02:10 AM (IST)

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि तकनीक के इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश में यातायात जाम के बिंदु 64% कम हुए हैं।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण

HighLights

  1. यातायात जाम के बिंदु 64 प्रतिशत तक कम हुए हैं।

  2. सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत की कमी।

  3. यूपी गति प्लेटफॉर्म और जीरो फटालिटी योजना से मिली सफलता।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शहर के प्रमुख चौराहों पर भले ही वाहन जाम में फंसे हों, लेकिन पुलिस का दावा है कि तकनीक के इस्तेमाल से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम के प्वाइंट 64 प्रतिशत घटे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भी 10 प्रतिशत कमी आई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस की इन उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया।

डीजीपी के अनुसार यूपी गति प्लेटफॉर्म पर गूगल के रियल टाइम ट्रैफिक डाटा के जरिए प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव और जाम की निगरानी की जा रही है। मार्च 2026 में प्लेटफार्म पर दर्ज 16,723 कंजेशन प्वाइंट अक्टूबर में घटकर 6,080 रह गए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए जीरो फटालिटी डिस्ट्रिक्ट्स योजना के तहत प्रदेश, जनपद, थाना, क्रिटिकल कॉरिडोर और ब्लैक स्पॉट स्तर पर निगरानी की जा रही है।

डीजीपी के अनुसार, अक्टूबर 2026 तक पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में नौ प्रतिशत और मौतों में 10 प्रतिशत कमी आई है। इन प्रयासों से एक हजार से अधिक लोगों की जान बचाने का दावा किया गया है।

डीजीपी के अनुसार अपराधियों को सजा दिलाने के अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक जुलाई, 2023 से 18 नवंबर, 2026 तक 1,64,917 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। प्रभावी विवेचना, अभियोजन से समन्वय और न्यायालयों में मजबूत पैरवी को इसकी वजह बताया गया।

डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक 2.26 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। एआइ और बिग डेटा आधारित यक्ष एप के जरिए पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां, 26-27 नवंबर को गोरखपुर में 5 मंडलों की होगी समीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।