विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में टूरिज्म का नया ठिकाना बनेंगे परंपरा केंद्र, वाराणसी समेत 6 शहरों में जमीन की तलाश तेज

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM (IST)

पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश में स्थानीय जीवन शैली और संस्कृति का अनुभव कराने के लिए छह शहरों में 'परंपरा केंद्र' स्थापित कर रहा है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. छह शहरों में परंपरा केंद्र स्थापित करने की तैयारी तेज।

  2. स्थानीय जीवन शैली, कला, हस्तशिल्प का अनुभव मिलेगा पर्यटकों को।

  3. लखनऊ, वाराणसी सहित प्रमुख शहरों में भूमि तलाश जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटकों को स्थानीय जीवन शैली, खानपान, लोक कला, हस्तशिल्प से लेकर परंपराओं तक का अनुभव कराने के लिए पर्यटन विभाग ने छह शहरों में परंपरा केंद्र स्थापित करने की कोशिश तेज कर दी है। लखनऊ, सीतापुर, बरेली, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी में प्रस्तावित इन केंद्रों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को जल्द जमीन की व्यवस्था कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इन केंद्रों को पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों के लिए वन स्टाप सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।
प्रदेश में पिछले कुछ वर्ष में घरेलू पर्यटकों की आमद में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, इसमें सबसे रुझान धार्मिक पर्यटन की ओर है।

अब पर्यटन विभाग, प्राकृतिक, ग्रामीण और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत ही परंपरा केंद्रों के लिए पहले चरण में छह शहरों को उनकी अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान के चलते शामिल किया गया है। लखनऊ की अवधी तहजीब और चिकनकारी, सीतापुर का नैमिषारण्य, बरेली की नाथ परंपरा और स्थानीय शिल्प, चित्रकूट की रामायणकालीन विरासत, प्रयागराज की संगम संस्कृति और वाराणसी की संगीत, साहित्य व बनारसी हस्तशिल्प परंपरा इन केंद्रों की विशिष्टता बनाई जाएगी।

पर्यटन विभाग की कोशिश है कि अधिकतम दो माह में इन केंद्रों का काम शुरू हो जाए, इसके लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सीधे जिला प्रशासन से समन्वय कर मुख्य मार्गों या प्रमुख स्थलों के नजदीक जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। बरेली से इस सबंध में एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अन्य शहरों में कुछ स्थल चिह्नित होने की बात कही जा रही है।

विभागीय अधिकारी प्रस्तावित स्थलों के निरीक्षण और लेआउट डिजाइनिंग में लगे हैं। पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्थल को अंतिम रूप देने में पर्यटकों के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा को अवश्य देखा जाए।

यह भी पढ़ें- यूपी के जालौन जिले में सरदार पटेल की जयंती पर छात्रों ने निकाली भव्य रैली, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।