दिल्ली-NCR की जहरीली हवा को लेकर CM योगी और भूपेंद्र यादव करेंगे इमरजेंसी मीटिंग, यूपी में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को लखनऊ में एक बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
-1789666154870_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भूपेंद्र यादव और सीएम योगी 18 सितंबर को करेंगे बैठक।
एनसीआर के यूपी वाले हिस्से में प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा।
वाहनों, उद्योगों, निर्माण कार्यों से प्रदूषण पर नियंत्रण पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा के बीच उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की केंद्र सरकार समीक्षा करेगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सह-अध्यक्षता में 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में एनसीआर के यूपी वाले हिस्से में वायु प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा लिया जाएगा। साथ ही प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग में दिन में 11 बजे आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष भी इसमें शामिल रहेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अब तक किए गए उपायों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
उपायों के स्थिति की होगी समीक्षा
बैठक का फोकस खासतौर पर एनसीआर से जुड़े उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर रहेगा। वाहनों से होने वाला प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और अन्य स्थानीय स्रोतों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होने को देखते हुए बैठक को अहम माना जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण के स्रोतों पर पहले से प्रभावी नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अनुभाग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद समेत कई SO के विभाग बदले
केंद्रीय मंत्रालय ने बैठक में संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी अधिकारी के स्थान पर दूसरे अधिकारी को भेजने की अनुमति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया 'आशीर्वाद का दीया' अभियान, 5.36 करोड़ दीयों से जगमग हुआ यूपी
एनसीआर के शहरों में 15 सितंबर से विशेष सफाई अभियान शुरू किए जाने व रोड डस्ट, पराली, पुराने वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की भी समीक्षा होगी।
---
