विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अनुभाग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद समेत कई SO के विभाग बदले

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:34 PM (IST)

सचिवालय में छह अनुभाग अधिकारियों और दस समीक्षा अधिकारियों सहित कुल 16 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। न्याय, नमामि ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सचिवालय में 6 अनुभाग अधिकारी और 10 समीक्षा अधिकारी स्थानांतरित।

  2. राजेंद्र प्रसाद यादव का न्याय से नमामि गंगे विभाग में तबादला।

  3. कई विभागों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय में तैनात छह अनुभाग अधिकारियों और दस समीक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण गुरुवार को किया गया। न्याय विभाग में तैनात अनुभाग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव को स्थांनांतरित करते हुए नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में भेजा गया है।

इसी प्रकार अनुभाग अधिकारी शेर बहादुर को नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से न्याय विभाग, धनंजय कुमार को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, सीमा गुप्ता को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, संजय गौतम को वित्त विभाग से सतर्कता विभाग और देवेश कुमार मिश्र को सतर्कता विभाग से वित्त विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

समीक्षा अधिकारियों में अनुज सिंह, पंकज तिवारी, हरिश्चंद्र कुमार, राकेश कुमार, आशुतोष, सुमन मालवीय, अजय कुमार त्रिपाठी, चेतना सिंह, संचइता दास और महेंद्र कुमार का भी स्थानांतरण किया गया है।