विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बनेगा लॉजिस्टिक्स हब: चार जिलों में 14600 करोड़ का होगा निवेश, नई परियोजनाएं को भी मिली मंजूर

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश को प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने के लिए यूपीसीडा ने चार नई भंडारण व लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपीसीडा ने चार नई लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को दी मंजूरी।

  2. पीलीभीत, उन्नाव, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या में ₹14,600 करोड़ का निवेश।

  3. आधुनिक भंडारण और लॉजिस्टिक्स ढांचे का होगा विस्तार।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार नई भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें एक साइलो, दो वेयरहाउसिंग परियोजनाएं और एक लॉजिस्टिक्स पार्क शामिल हैं।

इन परियोजनाओं की स्थापना पीलीभीत, उन्नाव, गौतमबुद्धनगर और अयोध्या में की जाएगी। इन चार परियोजनाओं की मंजूरी के साथ ही उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति-2022 तथा पीआईपी नीति के तहत अब तक 75 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है।

960 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इन परियोजनाओं में करीब 14,600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। इनके धरातल पर आने से आधुनिक भंडारण और लॉजिस्टिक्स ढांचे का विस्तार होगा। अनाज के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण के साथ किसानों को बेहतर भंडारण और परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण की प्राथमिकता केवल निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना भी है।

यह भी पढ़ें- यूपी के सरकारी और एडेड स्कूलों में समय पर भरे जाएंगे खाली पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।