विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के नवनियुक्त शिक्षकों को बड़ी सौगात, दीपावली से पहले खातों में आएगा वेतन; सरकारी आदेश जारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:30 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पहले वेतन मिलेगा। शैक्षिक अभिलेखों के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पहले वेतन भुगतान का रास्ता साफ।

  2. शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में देरी से वेतन नहीं रोका जाएगा।

  3. निदेशालय ने शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित होकर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को दीपावली से पहले वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में लगने वाले समय के कारण नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन नहीं रुकेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को निर्देश दिया है कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान शुरू नहीं हुआ है, उनसे शपथ पत्र लेकर दीपावली से पहले वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराएं।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में में कहा गया है कि आयोग से चयनित एलटी ग्रेड, प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इनके शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सौंपी गई है।

पहले वेतन उपलब्ध कराने की जरूरत

बड़ी संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन करने में स्वाभाविक रूप से समय लग सकता है। ऐसे में सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक वेतन भुगतान रोकना उचित नहीं है। दीपावली का पर्व निकट होने के कारण सभी नवनियुक्त शिक्षकों को इससे पहले वेतन उपलब्ध कराने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर यूपी पुलिस का हाई अलर्ट, 6 से 11 नवंबर तक 24 घंटे एक्टिव रहेगा विभाग; सुरक्षा के लिए तैयार प्लान

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सत्यापन पूरा होने के बाद यदि किसी शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता या गड़बड़ी मिलती है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। ऐसी स्थिति में नियुक्ति को प्रारंभ से ही शून्य मानते हुए राजकोष को हुई क्षति की प्रतिपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।