विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर यूपी पुलिस का हाई अलर्ट, 6 से 11 नवंबर तक 24 घंटे एक्टिव रहेगा विभाग; सुरक्षा के लिए तैयार प्लान

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM (IST)

दीपावली पर यूपी-112 मुख्यालय 6 से 11 नवंबर तक चार शिफ्टों में काम करेगा ताकि आपातकालीन पुलिस सहायता निर्बाध बनी रहे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दीपावली पर यूपी-112 मुख्यालय 6-11 नवंबर तक सक्रिय रहेगा।

  2. चार शिफ्टों में पुलिसकर्मी देंगे आपातकालीन सहायता, निर्बाध सेवा सुनिश्चित।

  3. डीजीपी ने तैयारियों की समीक्षा कर त्वरित रिस्पांस के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली पर आपातकालीन पुलिस सहायता निर्बाध बनाए रखने के लिए यूपी-112 मुख्यालय में छह से 11 नवंबर तक चार शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

हाई प्रायोरिटी वाली घटनाओं की सघन निगरानी के साथ पीड़ितों तक पीआरवी के माध्यम से जल्द सहायता पहुंचाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय के राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक के पुलिसकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सिस्टम इंटीग्रेटर व सेवा प्रदाता एजेंसियों के प्रतिनिधियों का भी शिफ्टवार ड्यूटी रोस्टर बनाने को कहा।

यह भी पढ़ें- ओडीओसी पहल: यूपी के स्थानीय व्यंजनों की आधुनिक ब्रांडिंग से खुलेंगे रोजगार और कारोबार के नए रास्ते

मुख्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की कार्यशीलता जांचने और पर्याप्त डीजल रिजर्व रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान आपातकालीन कालल पर त्वरित रिस्पांस में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।