उत्तर प्रदेश के 1.44 लाख शिक्षकों ने नहीं किया मिशन कर्मयोगी का कोर्स, DG स्कूल शिक्षा ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश में 1.44 लाख शिक्षकों ने अभी तक आइ गॉट मिशन कर्मयोगी का कोई कोर्स पूरा नहीं किया है। ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
1.44 लाख शिक्षकों ने मिशन कर्मयोगी कोर्स पूरे नहीं किए।
महानिदेशक ने नशा मुक्ति बोर्ड और नामांकन कमी पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों को प्रगति सुधारने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में अभी तक करीब 1.44 लाख शिक्षकों ने आइ गाट मिशन कर्मयोगी में एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने नाराजगी जताते हुए शिक्षा अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
सोमवार को प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए), जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) और मंडलीय शिक्षा अधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक में उन्होंने मिशन कर्मयोगी के तहत शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कोर्स की समीक्षा की।
स्कूलों में नशा मुक्ति को लेकर लगाए जाने वाले जागरूकता बोर्ड की भी समीक्षा हुई। कई विद्यालयों में अभी तक बोर्ड नहीं लगाए जाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों के नामांकन में कमी पर भी महानिदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित जिलों के शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए नामांकन की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। प्रगति की दोबारा समीक्षा के लिए शनिवार को फिर बैठक बुलाई गई है।
