मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, UP STF ने लखनऊ में पकड़ा
UP Crime: एसटीएफ मुख्यालय की टीम को रविवार को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से अवैध असलहे लाकर बेचने वाले ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ निवासी दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु
HighLights
प्रतापगढ़ का दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु के पास से मिलीं तीन पिस्टल और मैगजीन
एसटीएफ ने दुर्गेश और आशीष मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
जागरण संवाददाता, लखनऊ : मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान प्रतापगढ़ निवासी दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु के रूप में हुई है। उसके पास से तीन अवैध पिस्टल, मैगजीन और 330 रुपये बरामद हुए हैं।
एसटीएफ मुख्यालय की टीम को रविवार को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से अवैध असलहे लाकर बेचने वाले गिरोह का सदस्य लखनऊ में वेव माल के पास मौजूद है। इस पर एसटीएफ की टीम ने तलाश शुरू की। वेव माल के पीछे सहारा काम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। टीम को देखकर वह भागने लगा।
एसटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन पिस्टल और मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि आशीष मिश्रा मध्य प्रदेश के खंडवा से अवैध पिस्टल लाकर बेचता है। बरामद पिस्टल भी मध्य प्रदेश से लाया है। आरोपित दुर्गेश व आशीष के खिलाफ विभूतिखंड थाने में आर्म्स के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
