विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 23 से 30 नवंबर तक मनाया जाएगा विशेष रोजगार सप्ताह, गांवों में ही मिलेगा काम

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 23 से 30 नवंबर तक 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' के तहत विशेष रोजगार सप्ताह मनाया जाएगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह मनाया जाएगा।

  2. ग्राम्य विकास विभाग अधिक श्रमिकों को गांवों में रोजगार देगा।

  3. जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत प्रदेश में 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह मनाया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग को इस दौरान अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को उनकी मांग के अनुसार रोजगार देने और मानव दिवस सृजन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए 21 नवंबर से ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। कृषि कार्यों के चलते एक से 20 नवंबर तक योजना के काम रोक दिए गए हैं। इस दौरान आगे के कार्यों की तैयारी की जाएगी।

ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि 375 अनुमन्य कार्यों में से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने वाले काम चुने जाएं।

जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका और टिकाऊ संपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। आजीविका मिशन से जुड़े कार्य भी कराए जाएंगे। काम शुरू होने से पहले फोटो और वीडियो बनाए जाएंगे। ड्रोन से भी निगरानी होगी। श्रमिकों के लिए समय से ई-मस्टर रोल जारी करने और काम की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन तय, 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।