विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP कौशल विकास मिशन: अब ट्रेनिंग सेंटरों से 500 मीटर के दायरे में दर्ज हो सकेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 500 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. हाजिरी का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर किया।

  2. प्रशिक्षणार्थियों की तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतें होंगी दूर।

  3. फर्जी लोकेशन ऐप का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों पर अब 500 मीटर के दायरे में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। अभी तक इसके लिए केवल 100 मीटर का दायरा निर्धारित था। कम दूरी की जियो-फेंसिंग के कारण प्रशिक्षणार्थियों की हाजिरी दर्ज करने में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए मिशन ने यह छूट दी है। हालांकि, उपस्थिति केवल निर्धारित केंद्र के 500 मीटर के दायरे में ही दर्ज होगी।

मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार प्रशिक्षण केंद्रों को अपने पोर्टल लागिन के माध्यम से केंद्र का सही अक्षांश और देशांतर अपडेट करने की सुविधा दी गई है। प्रशिक्षण प्रदाता जरूरत के अनुसार आवासीय, गैर-आवासीय और आन-द-जाब ट्रेनिंग (ओजेटी) स्थलों के लोकेशन भी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।

बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले उपकरण उसी स्थान पर रखे जाएंगे, जिसका लोकेशन पोर्टल पर अपडेट किया गया है। यदि प्रशिक्षण केंद्र या उपकरण का स्थान बदलता है तो नए स्थान के निर्देशांक अपडेट कराने के लिए अनुरोध करना होगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फर्जी लोकेशन या माक लोकेशन एप का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सुरक्षाकर्मी की हत्या की साजिश: गिरफ्तार आतंकियों की कस्टडी रिमांड के लिए आज अर्जी देगी UP ATS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।