यूपी में स्किल डेवलपमेंट का नया मॉडल, सीधे नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ेगी सरकार
यूपी सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ सीधे नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक नया मॉडल तैयार कर रही है। इसके तहत उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा और आईटीआई को आधुनिक केंद्रों में बदला जाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
युवाओं को सीधे नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी।
उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
टाटा टेक्नोलॉजी की मदद से आईटीआई का आधुनिकीकरण।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में युवाओं को केवल कौशल प्रशिक्षण देने के बजाय सीधे नौकरी और अपना काम शुरू करने से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को विधान भवन कार्यालय में कौशल विकास, उद्योग और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
इस बैठक में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हर जिले में वहां के उद्योगों और रोजगार के अवसरों के अनुसार प्रशिक्षण की योजना बनाने को कहा। बैठक में कौशल कनेक्ट सेल, उद्यम मेला, इंडस्ट्री विजिट, राज्य इंटर्नशिप योजना, टाटा टेक्नोलॉजी की आईटीआई उन्नयन परियोजना और सीआईआईआईटी की प्रगति पर चर्चा हुई।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फर्नीचर एवं फिटिंग्स स्किल काउंसिल और जीटीटी फाउंडेशन के प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। टाटा टेक्नोलॉजी की मदद से आईटीआई को आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाने और उद्योगों व प्रशिक्षण संस्थानों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया।