विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 2243 प्राइमरी और 883 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगा नया भवन, जिलों को जारी की गई धनराशि

Published: Tue, 25 Aug 2026 05:45 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:01 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में 2243 प्राथमिक और 883 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को समग्र शिक्षा के तहत जल्द ही नए भवन मिलेंगे। इनके पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत बजट की 50% धनराशि जिलों को जारी कर दी गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 2243 प्राथमिक, 883 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नए भवन।

  2. समग्र शिक्षा के तहत 2026-27 के लिए बजट स्वीकृत।

  3. स्वीकृत बजट की 50% धनराशि जिलों को जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 2243 प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों और 883 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जल्द नया भवन मिलेगा। समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2026-27 में इन विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण पर प्रति विद्यालय 15.36 लाख रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर 29.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत बजट की 50 प्रतिशत राशि जिलों को जारी भी कर दी गई है।

प्राथमिक विद्यालयों के लिए 172.26 करोड़ रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 129.97 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए गए हैं। यह बजट शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की ओर से स्वीकृत किया गया है।

समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पुनर्निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। जर्जर और ध्वस्तीकरण योग्य भवन को उसी विद्यालय परिसर में गिराकर उसके स्थान पर नया भवन बनाया जाएगा।

इसके लिए भवन की डिजाइन भी जारी कर दी गई है। नए भवन बनने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर कक्ष उपलब्ध होंगे। इससे विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल तैयार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में शेल कंपनियों से विदेश भेजे 187 करोड़, दो CA समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।