UP में कौशल विकास केंद्रों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस को लेकर नया नियम लागू, लैपटॉप से हाजिरी को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण केंद्रों पर उपस्थिति को पारदर्शी बनाने के लिए नए बायोमीट्रिक नियम लागू किए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
कौशल विकास केंद्रों पर बायोमीट्रिक उपस्थिति के नए नियम लागू।
100 मीटर जियो-फेंसिंग के भीतर ही हाजिरी दर्ज होगी।
डेस्कटॉप-लैपटॉप से उपस्थिति पर तत्काल प्रभाव से रोक।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों पर अब प्रशिक्षणार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति केंद्र की निर्धारित लोकेशन से 100 मीटर के दायरे में ही दर्ज हो सकेगी। केंद्र से बाहर होने पर हाजिरी लगाने की सुविधा स्वतः बंद हो जाएगी। मिशन ने उपस्थिति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की है। यह एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।
प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र की निर्धारित जियो-लोकेशन के आधार पर 100 मीटर की जियो-फेंसिंग की जाएगी। उपस्थिति दर्ज करते समय जीपीएस वाले मोबाइल से वास्तविक लोकेशन ली जाएगी। एल-1 बायोमीट्रिक डिवाइस को इसी मोबाइल से जोड़कर आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थित प्रणाली के माध्यम से हाजिरी दर्ज होगी। डेस्कटाप और लैपटाप से हाजिरी लगाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
नहीं होई इस बात की अनुमति
केवल जीपीएस-सक्षम मोबाइल और एल-1 बायोमेट्रिक डिवाइस के संयोजन से ही उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। इसके अलावा किसी केंद्र पर नए एल-1 बायोमीट्रिक डिवाइस की मैपिंग या दूसरे केंद्र से अनमैपिंग मिशन स्तर की अनुमति के बिना नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार में श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड की एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस से प्राप्त आनलाइन अनुरोध का मिशन स्तर पर सत्यापन और मंजूरी मिलने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी होगी। सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को 30 सितंबर तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
