विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP SIR के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? Step by Step इन तरीकों से करें चेक

Published: Tue, 06 Jan 2026 06:20 PM (IST)

यूपी में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 6 जनवरी को पहली ड्राफ्ट सूची जारी की गई। इसमें 25 लाख से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश मतदाता सूची से 2.9 करोड़ नाम हटाए गए।

  2. मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए।

  3. 6 फरवरी तक ऑनलाइन अपनी मतदाता स्थिति की जांच करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है, जिसमें 25 लाख से ज्यादा ऐसे नाम चिह्नित किए गए हैं, जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि एसआईआर के जरिए पता चला है कि प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर हैं। 

कुल मिलाकर प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता ही हैं। 2 करोड़ 89 लाख नाम काटे जा चुके हैं। इसके अलावा 3 करोड़ 69 लाख नाम हटाए गए। इस बार बड़े पैमाने पर नामों की छंटनी हुई है, इसलिए यह चेक करना जरूरी है कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम खोजने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया-

लिस्ट में नाम चेक करने का पहला तरीका-

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर लॉग इन करें।

स्टेप 2: 'Search' विकल्प का चुनाव
होमपेज खुलने पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें। वहां आपको 'Search your Name in voter list' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: पहचान की जानकारी भरें
जैसे ही नई विंडो खुलेगी, आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर (EPIC Number) और अपने राज्य (State) का नाम चुनना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड (Captcha Code) को बॉक्स में भरें।

स्टेप 4: सर्च मोड चुनें (3 विकल्प)
'सर्च' पर क्लिक करने के बाद आपके पास अपना नाम खोजने के तीन तरीके होंगे-

ईपीआईसी (EPIC) द्वारा खोजें: केवल अपना वोटर आईडी नंबर डालकर।

विवरण (Details) द्वारा खोजें: यदि आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो अपना नाम, राज्य, जन्मतिथि/आयु, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर।

मोबाइल द्वारा खोजें: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए।

स्टेप 5: परिणाम देखें
अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प को चुनकर जानकारी भरें और 'सर्च' दबाएं। यदि आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल है, तो आपकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी।

f23f2rf32f

नाम चेक करने का दूसरा तरीका-

वहीं, इसके दूसरे नंबर के टैब 'विवरण द्वारा खोजें' पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, उम्र, जिला और अन्य मांगी गई जानकारी भरकर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

नाम चेक करने का तीसरा तरीका-

इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए भी लिस्ट में अपना नाम देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट जारी, सुधार के लिए आपके पास है एक महीने का समय

filew3fowef

6 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

हालांकि फाइनल वोटर लिस्ट जारी नहीं हुई है। 12 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले एक महीने के अंदर यानी कि 6 फरवरी तक मतदाता अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए, नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे आधिकारिक चुनाव पोर्टल के माध्यम से अपने EPIC नंबर या व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करके ऑनलाइन अपनी स्थिति की जांच कर लें।

UP SIR voter draft list 6 January 2026 (1)

किन लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए?

इतने बड़े पैमाने पर नामों को हटाने का मुख्य कारण उन मतदाताओं को हटाना है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं, या जिनके नाम अलग-अलग क्षेत्रों में दोहरे तौर पर पंजीकृत (डुप्लीकेट) थे।

यह भी पढ़ें- Draft Voter List 2026: महोबा में जारी हुई SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 34671 नो-मैपिंग श्रेणी मतदाताओं को नोटिस