विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026: उत्तर प्रदेश को राज्य और निकाय स्तर पर मिले 8 राष्ट्रीय पुरस्कार

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आठ पुरस्कार मिले हैं। राज्य को तीन श्रेणियों में और पांच नगरीय निकायों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि में आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

  2. राज्य को 'स्वनिधि से समृद्धि' में पहला स्थान प्राप्त हुआ।

  3. अलीगढ़, गाजियाबाद सहित पांच निकायों को भी सम्मान मिला।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026 समारोह में प्रदेश को राज्य और नगरीय निकाय स्तर पर कुल आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

राज्य स्तर पर तीन श्रेणियों में सम्मानित उत्तर प्रदेश को ''स्वनिधि से समृद्धि'' श्रेणी में पहला और ''ओवरआल परफार्मेंस'' व ''स्पेशल कैंपेन'' में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश के पांच नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक डा. राजागणपति आर ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पुरस्कार प्राप्त किए।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के पटरी दुकानदार आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यह सम्मान रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के विश्वास, नगरीय निकायों की सक्रियता और सूडा की टीम के समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढ़ें- 101 किलो का केक काटकर लखनऊ में मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे भक्त

मंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आसान ऋण उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल लेन-देन से जोड़ने और कारोबार बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र स्ट्रीट वेंडर को योजना का लाभ मिले और अधिक से अधिक व्यवसायी डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ें। उन्होंने पुरस्कृत नगर निकायों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।