विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में मांगलिक कार्यक्रम के लिए गांवों में बन रहे लग्जरी हॉल, 220 भवन में से 71 बनकर तैयार

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:13 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को जल्द ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए पंचायतों में बने 71 उत्सव भवन मिलेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ग्रामीण परिवारों को विवाह, मुंडन हेतु उत्सव भवन मिलेंगे।

  2. 71 उत्सव भवन जल्द ही लोकार्पण के लिए तैयार होंगे।

  3. यह सुविधा ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ग्रामीण परिवारों को विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जल्द ही पंचायतों में बन रहे 71 उत्सव भवन उपलब्ध होंगे। विधान सभा चुनाव से पहले इनका लोकार्पण कराने की तैयारी है।

संबंधित जिलों के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति जल्द ही लोकार्पित होने वाले भवनों का किराया तय करेगी। वहीं, 31 मार्च तक 71 अन्य उत्सव भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने की कोशिश में पंचायती राज विभाग जुटा है।

220 भवनों के लिए बजट स्वीकृत

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की 372 विधान सभा सीटों में एक-एक उत्सव भवन बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से अब तक 220 भवनों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 71 भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है।

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मिली धनराशि से भी 71 उत्सव भवन भी बनाए जा रहे हैं, इन्हें मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद मानसून सत्र में पेश अनुपूरक बजट से 78 भवनों के लिए बजट स्वीकृति मिली है।

71 भवन इसी वित्तीय वर्ष में होंगे शुरू

इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब तक स्वीकृत 220 भवनों में से इस वित्तीय वर्ष में 71 ही शुरू हो पाएंगे। शेष 149 का लोकार्पण अगले वित्तीय वर्ष में ही हो पाएगा।

एक भवन के निर्माण पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भवन तैयार होने से ग्रामीण परिवारों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सस्ता और सुविधाजनक स्थान मिलेगा। इससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। इससे ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- मऊ में बन रहा है शानदार 'स्ट्रीट फूड हब', 24 दुकानों में मिलेगा देसी व्यंजनों का जायका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।