विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के युवाओं की हुई मौज, अब हर विधानसभा में रोजगार का इंतजाम करेगी योगी सरकार; 50 कंपनियां ऑन-द-स्पॉट करेंगी सेलेक्शन

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:29 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए अब हर विधानसभा क्षेत्र में ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेंगे अधिक रोजगार अवसर।

  2. हर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेलों का आयोजन होगा।

  3. 50 से अधिक कंपनियां देंगी ऑन-द-स्पॉट नौकरी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए अब हर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत होने वाले बड़े रोजगार मेलों में कम से कम 50 कंपनियों की भागीदारी और एक हजार से दो हजार अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है।

बड़े रोजगार मेले के लिए 10 लाख रुपये और विधानसभा क्षेत्रवार रोजगार मेले के लिए पांच लाख रुपये तक खर्च की व्यवस्था की गई है। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा. एमके शन्मुगा सुंदरम ने सभी जिलाधिकारियों को मेले के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलों में पहले जिला कार्यकारी समिति की बैठक कर रोजगार मेले की कार्ययोजना को मंजूरी दिलानी होगी। सेवायोजन कार्यालय निजी कंपनियों और स्थापित उद्योगों से संपर्क कर रिक्त पद, वेतन और शैक्षिक योग्यता की जानकारी जुटाएंगे। इन रिक्तियों को रोजगार संगम पोर्टल पर आनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों को पहले से किया जाएगा आमंत्रित

युवाओं को रोजगार संगम एप या पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण और प्री-काउंसिलिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा। अन्य विभागों और शिक्षण संस्थानों को भी युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को पहले से आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

मेले के दिन प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क और क्यूआर कोड से मौके पर पंजीकरण की व्यवस्था होगी। प्रत्येक कंपनी के लिए अलग स्टाल होगा। जरूरत के अनुसार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आइटीआइ, आधार और फोटो जैसे दस्तावेजों की जांच के लिए अलग डेस्क बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उन्नाव सहित UP के इन तीन शहरों में 655.76 करोड़ से तैयार होंगी टाउनशिप, 380 करोड़ की पहली किस्त को स्वीकृति

मेले के बाद शामिल अभ्यर्थियों, शार्टलिस्ट और अंतिम रूप से चयनित युवाओं का पूरा डाटा तैयार कर रोजगार संगम पोर्टल पर प्लेसमेंट की संख्या अपडेट करनी होगी।