उन्नाव सहित UP के इन तीन शहरों में 655.76 करोड़ से तैयार होंगी टाउनशिप, 380 करोड़ की पहली किस्त को स्वीकृति
राज्य सरकार ने लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए 655.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली में 655.76 करोड़ की नई टाउनशिप।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत भूमि अधिग्रहण हेतु राशि।
लखनऊ को 531.47 करोड़, उन्नाव को 65.86 करोड़ मिलेंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के तीन शहरों में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए राज्य सरकार 655.76 करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत भूमि अर्जन के लिए बतौर सीड कैपिटल 380 करोड़ रुपये की पहली किस्त जल्द ही संबंधित विकास प्राधिकरण को मिल जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विभागीय विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने बताया कि योजना के तहत 655.76 करोड़ रुपये तीन शहरों को टाउनशिप विकसित करने के लिए दिए जाएंगे।
जल्दी दी जाएगी किस्त
इसमें से 531.47 करोड़ रुपये लखनऊ, 65.86 करोड़ रुपये उन्नाव-शुक्लागंज और 58.43 करोड़ रुपये रायबरेली विकास प्राधिकरण को मिलेंगे। फिलहाल पहली किस्त के तौर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण को 300 करोड़ रुपये और उन्नाव व रायबरेली विकास प्राधिकरण को 40-40 करोड़ रुपये जल्द दे दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
गौरतलब है कि नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित व सुव्यवस्थित विकास के साथ-साथ नगरीय जनसंख्या को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना छह अप्रैल 2023 से लागू है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
योजना के तहत विकास प्राधिकरणों को भूमि अर्जन में आने वाले खर्च के 50 प्रतिशत तक राज्य सरकार द्वारा सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दिए जाने की व्यवस्था है।
