यूपी रोडवेज में चार साल बाद बड़ा बदलाव, अब आउटसोर्स की जगह सीधे संविदा पर होगी पुरुष कंडक्टरों की भर्ती
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अब कंडक्टरों की सीधी भर्ती होगी, चार साल बाद आउटसोर्सिंग प्रक्रिया बंद कर दी गई है। निगम क्षेत्रवार विज्ञापन निकालकर 4000 से अधिक कंडक्टरों की जल्द नियुक्ति करेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
परिवहन निगम में चार साल बाद आउटसोर्सिंग खत्म।
4000 से अधिक कंडक्टरों की सीधी भर्ती जल्द।
पुरुष कंडक्टर अब सीधे संविदा पर होंगे नियुक्त।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम की बसों में कंडक्टर बनने के लिए अब सीधी भर्ती होगी। चार साल बाद आउटसोर्स से भर्ती करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब निगम क्षेत्रवार विज्ञापन निकालकर चार हजार से अधिक कंडक्टरों की जल्द भर्ती करेगा। इस संबंध में निगम ने विस्तृत प्रस्ताव अप्रैल में भेजा था, अब शासनादेश जारी हो गया है।
संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नाथ सिंह को भेजे आदेश में लिखा है कि महिला कंडक्टरों को संविदा पर रखा जा रहा है, अब इसी तर्ज पर कंडक्टरों की आपूर्ति सीधे अनुबंध पर होगी, यानि निगम अब संविदा पर ही पुरुष कंडक्टरों की भी भर्ती करेगा।
परिवहन निगम में बसों का बेड़ा 14300 से अधिक है। प्रति बस कंडक्टरों का मानक 2.16 है यानि निगम को 30888 महिला व पुरुष कंडक्टरों की जरूरत है, जबकि अभी 26633 कंडक्टर कार्यरत हैं। वहीं, 4255 कंडक्टर मानक से कम हैं। परिवहन निगम अब कंडक्टरों की सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए सभी 20 क्षेत्रों से विज्ञापन निकाले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि निगम में 2019 तक सीधी भर्ती से कंडक्टर रखे जाते थे। आउटसोर्स पर कंडक्टर रखने का शासनादेश 23 सितंबर 2020 को जारी हुआ था। कोविड-19 की वजह से मई 2022 में पहली बार आउटसोर्स पर कंडक्टरों को रखा गया था, उसके बाद से निगम एजेंसियों के माध्यम से कंडक्टरों की नियुक्ति करता आ रहा है।
इन कंडक्टरों को 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान देने के निर्देश थे, निगम कंपनियों को भुगतान करता था, ऐसे में कंडक्टरों का शोषण भी हो रहा था। उन्हें कंपनियां जब चाहें निकाल दे रही थी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने निगम से पहले की तरह कंडक्टर भर्ती की मांग की थी। निगम के एमडी पीएन सिंह ने 21 अप्रैल को विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, निगम में महिलाओं की तरह पुरुष कंडक्टर अब सीधे भर्ती होंगे। भर्ती होने वाले कंडक्टरों को मानदेय भी अधिक मिलेगा, क्योंकि संविदा पर नियुक्त होने वालों का मूल्य आउटसोर्स कर्मचारियों से अधिक है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में दो लाख की सुपारी से करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश, मदरसा प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार
रोडवेज में चार साल बाद आउटसोर्स खत्म, अब होगी सीधी भर्ती
सब हेड : परिवहन निगम में करीब चार हजार कंडक्टर होंगे तैनात
-----------------
-2020 में शासनादेश, मई 2022 से आउटसोर्स पर रखे जा रहे थे कंडक्टर
-निगम क्षेत्रवार विज्ञापन निकालकर करेगा कंडक्टरों की भर्ती, तैयारियां तेज
जागरण संवाददाता, लखनऊ : परिवहन निगम की बसों में कंडक्टर बनने के लिए अब सीधी भर्ती होगी। चार साल बाद आउटसोर्स से भर्ती करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब निगम क्षेत्रवार विज्ञापन निकालकर चार हजार से अधिक कंडक्टरों की जल्द भर्ती करेगा। इस संबंध में निगम ने विस्तृत प्रस्ताव अप्रैल में भेजा था, अब शासनादेश जारी हो गया है।
संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नाथ सिंह को भेजे आदेश में लिखा है कि महिला कंडक्टरों को संविदा पर रखा जा रहा है, अब इसी तर्ज पर कंडक्टरों की आपूर्ति सीधे अनुबंध पर होगी, यानि निगम अब संविदा पर ही पुरुष कंडक्टरों की भी भर्ती करेगा। परिवहन निगम में बसों का बेड़ा 14300 से अधिक है। प्रति बस कंडक्टरों का मानक 2.16 है यानि निगम को 30888 महिला व पुरुष कंडक्टरों की जरूरत है, जबकि अभी 26633 कंडक्टर कार्यरत हैं। वहीं, 4255 कंडक्टर मानक से कम हैं।
परिवहन निगम अब कंडक्टरों की सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए सभी 20 क्षेत्रों से विज्ञापन निकाले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निगम में 2019 तक सीधी भर्ती से कंडक्टर रखे जाते थे। आउटसोर्स पर कंडक्टर रखने का शासनादेश 23 सितंबर 2020 को जारी हुआ था। कोविड-19 की वजह से मई 2022 में पहली बार आउटसोर्स पर कंडक्टरों को रखा गया था, उसके बाद से निगम एजेंसियों के माध्यम से कंडक्टरों की नियुक्ति करता आ रहा है। इन कंडक्टरों को 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान देने के निर्देश थे, निगम कंपनियों को भुगतान करता था, ऐसे में कंडक्टरों का शोषण भी हो रहा था। उन्हें कंपनियां जब चाहें निकाल दे रही थी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने निगम से पहले की तरह कंडक्टर भर्ती की मांग की थी। निगम के एमडी पीएन सिंह ने 21 अप्रैल को विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, निगम में महिलाओं की तरह पुरुष कंडक्टर अब सीधे भर्ती होंगे। भर्ती होने वाले कंडक्टरों को मानदेय भी अधिक मिलेगा, क्योंकि संविदा पर नियुक्त होने वालों का मूल्य आउटसोर्स कर्मचारियों से अधिक है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।