विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव से पहले विधायक निधि से विकास को मिलेगी रफ्तार, डेवलपमेंट के लिए 1242.50 करोड़ जारी

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को गति देने के लिए विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के तहत 1242.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों में तेजी आएगी।

  2. विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के तहत 1242.50 करोड़ रुपये जारी।

  3. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले विधान सभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज होने जा रही है। शासन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के तहत 1242.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। प्रदेश में विधान सभा चुनाव में कुछ माह का समय बचा है, निधि मिलने से विधायकों को अपने क्षेत्रों में कार्य कराने में सुविधा होगी।

वर्तमान में विधान सभा में 398 सदस्य हैं और पांच स्थान खाली है। प्रत्येक सदस्य के लिए ढाई करोड़ रुपये की दर से 995 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित है। वहीं विधान परिषद के 100 सदस्यों में से 99 सदस्य हैं और एक स्थान रिक्त है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से हरदोई का किराया बढ़ा, अब रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को ढीली करनी होगी जेब

प्रत्येक सदस्य के लिए ढाई करोड़ रुपये की दर से कुल 247.50 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निधि अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक व सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं सहित स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जारी की गई धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।