लखनऊ से हरदोई का किराया बढ़ा, अब रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को ढीली करनी होगी जेब
लखनऊ से हरदोई के बीच रोडवेज बस का किराया 5 रुपये बढ़कर 167 रुपये हो गया है, जो सहिजना गांव के पास टोल वसूली शुरू होने के कारण हुआ है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ-हरदोई बस किराया 5 रुपये बढ़कर 167 रुपये हुआ।
सहिजना गांव के पास हरदोई रोड पर टोल वसूली शुरू।
डबल लेन सड़क से यात्रा का समय ढाई से दो घंटे हुआ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी से हरदोई के बीच रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब अधिक भुगतान करना होगा। तीन सितंबर गुरुवार से हरदोई रोड स्थित सहिजना गांव के पास टोल वसूली शुरू हो गई।
ऐसे में कैसरबाग बस अड्डे से हरदोई जाने वाली बस का किराया प्रति यात्री पांच रुपये बढ़ गया है। प्रति यात्री पहले 162 रुपये था, अब प्रति यात्री 167 रुपये किराया देना पड़ेगा। वहीं, 110 किलोमीटर का सफर पहले जहां ढाई घंटे में पूरा होता था, वह सफर अब दो घंटे में पूरा हो सकता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हरदोई रोड को सिंगल लेन से डबल लेन में बदला है। पहले दो लेन से वाहनों का आवागमन होने से ट्रैफिक लोड के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी थी। अब टोल रोड डबल लेन में होने से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर जाने की टेंशन खत्म, दशहरा-दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी की शहरों की लिस्ट
कैसरबाग बस डिपो के एआरएम सतीश पाल ने बताया कि कैसरबाग बस स्टेशन से रोजाना 35 से 40 बसें रवाना होती है। इन बसों में डेढ़ से दो हजार यात्री रोज सफर करते है। टोल टैक्स बढ़ने के बाद ईटीएम मशीन में नए किराया दर्ज कराते हुए नया किराया लागू हो गया है।
