UP Quiz : यूपी में बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
UP Quiz : सच्चा सामान्य ज्ञान सिर्फ किताबों में बंद नहीं रहता और न ही यह सिर्फ स्कूल-कॉलेज की चारदीवारी तक सीमित है। असली मायनों में जीके का मतलब है-अपने चारों तरफ की दुनिया को जानना, उसमें हो रहे बदलावों को महसूस करना और चीजों को थोड़ा गहराई से समझना।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चाहे आप किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हों या किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हों, आपका सामान्य ज्ञान ही वह ताकत है जो आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।
इन परीक्षाओं में कहीं से भी सवाल पूछे जा सकते हैं, इसलिए जीके पर आपकी जितनी मजबूत पकड़ होगी, आपकी जीत की राह उतनी ही आसान हो जाएगी। आपकी इसी तैयारी को आसान, आसान और दिलचस्प बनाने के लिए हम यहाँ कुछ काम के सवाल और उनके जवाब शेयर कर रहे हैं।
सवाल: उत्तर प्रदेश में जिलों की कुल संख्या कितनी है?
जवाब: राज्य में कुल 75 जिले हैं।
सवाल: प्रसिद्ध इमारत 'ताजमहल' उत्तर प्रदेश के किस शहर में मौजूद है?
जवाब: यह आगरा शहर में स्थित है।
सवाल: उत्तर प्रदेश का आधिकारिक राज्य वृक्ष (राजकीय पेड़) कौन सा माना गया है?
जवाब: अशोक के पेड़ को राजकीय वृक्ष का दर्जा प्राप्त है।
यह भी पढ़ें- UP Quiz : यूपी की सबसे बड़ी गन्ना मिल कौन-सी है?
सवाल: उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प (फूल) कौन सा है?
जवाब: पलाश (जिसे ढाक या टेसू भी कहा जाता है) उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल है।
सवाल: उत्तर प्रदेश का मुख्य उच्च न्यायालय किस स्थान पर है?
जवाब: उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) में स्थित है।
यह भी पढ़ें- Trending Quiz : यूपी की किस सिटी को खुशबुओं का शहर कहा जाता है?
सवाल: यूपी में बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
जवाब: दरअसल, गंगा नदी उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी है।
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।