विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी का मानक शुल्क निर्धारित, 63300 रुपये सालाना होगी फीस

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के निजी डिग्री स्तरीय फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक मानक शुल्क 63,300 रुपये निर्धारित किया गया है, जो पहली बार लागू होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. निजी फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी पाठ्यक्रम की फीस निर्धारित।

  2. शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 63,300 रुपये वार्षिक शुल्क।

  3. प्राविधिक शिक्षा विभाग ने मानक शुल्क का आदेश जारी किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के निजी क्षेत्र के डिग्री स्तरीय फार्मेसी संस्थानों में संचालित फार्मा-डी (डिप्लोमा आफ फार्मेसी) पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी गई है। शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्ष का मानक शुल्क 63,300 रुपये निर्धारित किया है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह पहली बार है जब निजी क्षेत्र के डिग्री स्तरीय फार्मेसी संस्थानों में संचालित फार्मा-डी पाठ्यक्रम का मानक शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- हरदोई: समय पर वोटर ID पहुंचाने के लिए डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में बांटे 15218 कार्ड

उत्तर प्रदेश निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्था (प्रवेश का विनियमन और फीस का नियतन) अधिनियम-2006 की धारा चार के तहत प्रवेश और फीस नियमन समिति गठित की गई थी। समिति की बैठक में फार्मा-डी पाठ्यक्रम की फीस निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।