विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI-क्वांटम युग के साइबर खतरों से निपटने के लिए तैयार होगा महा-प्लान, सरकारी डेटा की सुरक्षा को लेकर लखनऊ में होगा मंथन

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:35 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश एआई और क्वांटम तकनीक के बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित करने की रणनीति बनाएगा। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एआई-क्वांटम युग के साइबर खतरों से निपटने की रणनीति।

  2. सरकारी डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित करने पर जोर।

  3. लखनऊ में 25 नवंबर को विशेष कार्यशाला का आयोजन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम तकनीक के दौर में बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए प्रदेश अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित बनाने की रणनीति तैयार करेगा। सरकारी डेटा, डिजिटल प्लेटफार्म और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को साइबर हमलों से बचाने के साथ भविष्य की तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए विभागों की क्षमता भी विकसित की जाएगी। इस संबंध में 25 नवंबर को लखनऊ में विशेष कार्यशाला आयोजित होगी।

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फारेंसिक साइंस (यूपीएसआइएफएस), सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, डेटा सिक्योरिटी काउंसिल आफ इंडिया (डीएससीआइ) और सिस्को की संयुक्त भागीदारी से आयोजित कार्यशाला में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यूपी-112 मुख्यालय स्थित प्रज्ञा कान्फ्रेंस हाल में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होने वाले मंथन में प्रदेश की मौजूदा साइबर सुरक्षा तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

 प्रभावी तंत्र विकसित करने पर जोर 

कार्यशाला में एआई आधारित साइबर हमलों, डेटा चोरी, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कमजोरियों और क्वांटम तकनीक से पैदा होने वाले संभावित जोखिमों पर चर्चा होगी। साथ ही साइबर घटनाओं की समय पर पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच समन्वय और सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के संचालन के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें- राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी

यूपीएसआइएफएस के निदेशक डा. जीके गोस्वामी के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य सरकार, उद्योग और शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाकर साइबर सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और क्षमता निर्माण के लिए ठोस रणनीतिक सुझाव हासिल करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।