यूपी में टेक्निकल एजुकेशन काउंसिल ने बदले नियम, अब पॉलिटेक्निक के सेशनल अंक भरने में OTP अनिवार्य
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के सेशनल अंक भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब संस्थानों को विद्यार्थियों के सेशनल, गेम्स और अनुशासन के अंक ऑनलाइन भरने के लिए प्रधानाचार्य के मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना अनिवार्य होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सेशनल अंक भरने के नियम बदले।
पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए ओटीपी अनिवार्य।
प्रधानाचार्य के मोबाइल पर आएगा ओटीपी, 8 घंटे तक मान्य।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पालीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा नवंबर-दिसंबर में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के सेशनल अंक भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब संस्थानों को विद्यार्थियों के सेशनल, गेम्स और अनुशासन के अंक आनलाइन भरने के लिए ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होगा।
परिषद की ओर से यह ओटीपी संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा। परिषद के सचिव डा. संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी माडल के संस्थानों के प्रधानाचार्यों व निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, CISF-रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा; पहुंचीं जांच एजेंसियां
एक बार जारी किया गया ओटीपी आठ घंटे तक मान्य रहेगा। ऐसे में अंक भरने की प्रक्रिया के दौरान बार-बार ओटीपी मंगाने की जरूरत नहीं होगी। अंक भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर ही रहेगी।