विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 38 प्रतिसार निरीक्षकों के हुए तबादले

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:17 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 38 प्रतिसार निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 38 प्रतिसार निरीक्षकों का हुआ तबादला।

  2. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल।

  3. जिलों और पीएसी इकाइयों में नई तैनाती।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में तबादलों जारी है। पुलिस मुख्यालय ने रविवार को 38 प्रतिसार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी इकाइयों में नई तैनाती दी है। इनमें कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से दूसरी पुलिस लाइन में भेजा गया है, जबकि कुछ को पीएसी वाहिनियों से जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित कार्यकाल पूरा होने, सेवानिवृत्त होने और आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत समायोजन व रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किए गए हैं।

तबादलों के क्रम में धर्मेंद्र सिंह को गाजियाबाद से मीरजापुर, राजेश कुमार सिंह को लखनऊ से वाराणसी और नवीन प्रसाद को वाराणसी से बाराबंकी भेजा गया है। कृष्णवीर सिंह को गौतमबुद्धनगर से हरदोई तथा सुरेश राय को गौतमबुद्धनगर से सुलतानपुर में नई तैनाती दी गई है। सुरेंद्र विक्रम सिंह को फिरोजाबाद से लखनऊ भेजा गया है।

इसी प्रकार रामरतन सिंह को मथुरा से आजमगढ़, किशन लाल को एटा से मुजफ्फरनगर, राज कुमार सिंह को हाथरस से बरेली और राजेंद्र कुमार को अमेठी से गौतमबुद्धनगर द्वितीय में तैनाती मिली है। राजेश कुमार को सुल्तानपुर से बहराइच और यशवंत प्रताप सिंह को हरदोई से एटा भेजा गया है।

पवन कुमार भाटी को खीरी से संभल, शिव बालक वर्मा को सीतापुर से खीरी, मनमोहन को मीरजापुर से जीआरपी झांसी और मो. नदीम को सोनभद्र से गाजियाबाद भेजा गया है। हरमीत सिंह को बरेली से मेरठ, अशोक कुमार को संभल से फिरोजाबाद तथा विहारी सिंह यादव को बलरामपुर से सोनभद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सूची में पीएसी वाहिनियों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 10वीं, 12वीं, 23वीं, 28वीं, 42वीं और 45वीं वाहिनी के शिविरपाल भी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को पीएसी से जिलों की पुलिस लाइन में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- साथी की मौत के गम में 24 दिन तक भूखी रही थी हथिनी, लखनऊ चिड़ियाघर की दामिनी की संवेदनशील कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।