विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ समेत कई जिलों में नई तैनाती

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा समेत कई जिलों व कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस विभाग में 28 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ।

  2. 18 अपर पुलिस अधीक्षक और 10 आईपीएस अधिकारी स्थानांतरित।

  3. लखनऊ, नोएडा, आगरा कमिश्नरेट में नए अधिकारी तैनात।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पुलिस विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 18 अपर पुलिस अधीक्षकों और 10 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अधिकारियों को जिलों में तैनाती दी गई है, जबकि लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा पुलिस कमिश्नरेट में भी नए अपर पुलिस उपायुक्त तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुमार रणविजय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आजमगढ़, अनूप कुमार को सोनभद्र, देवेंद्र सिंह प्रथम को शाहजहांपुर और पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अभिषेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुरादाबाद, गिरीश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) अलीगढ़ तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ में तैनाती मिली है।

इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), नितिन कुमार सिंह को पीटीएस मुरादाबाद और नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। नवीन कुमार सिंह को डीजीपी का स्टाफ अफसर बनाया गया है। विभा सिंह को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ तथा राघवेंद्र कुमार मिश्र को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर में उप सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और डा. हृदयेश कठेरिया को यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, 10 आइपीएस अधिकारियों के तबादलों में पुनीत द्विवेदी को लखनऊ, नीतू को नोएडा, शिवा सिंह को आगरा, अमित कुमावत और शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। माविस टॉक को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ा, सीएम योगी ने 662 गांवों को शामिल करने पर लगाई मुहर


किरण यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़, आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और भंवरे दीक्षा अरुण को पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- याददाश्त बढ़ाने वाली औषधीय फसलों ने चमकाई किस्मत: 2 एकड़ में जैविक खेती से बंपर उपज, पतंजलि जैसी कंपनियां खरीद रहीं फसल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।