विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के हर थाने में बनेगी गवाह सुरक्षा यूनिट, महिलाओं और बच्चों को जांच के दौरान मिलेगी आर्थिक मदद

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:12 PM (IST)

पुलिस थानों में पीड़ितों और गवाहों के सम्मान व सुरक्षा के लिए अब हर थाने और जिला मुख्यालय पर गवाह सुरक्षा इकाई स्थापित की जाएगी। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्रत्येक थाने में गवाह सुरक्षा इकाई होगी स्थापित।

  2. महिलाओं, बच्चों को जांच में मिलेगी आर्थिक सहायता।

  3. पुलिस व्यवहार में सकारात्मक सुधार आया सामने।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस थानों में पीड़ितों और गवाहों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए अब प्रत्येक थाने और जिला मुख्यालय पर गवाह सुरक्षा इकाई (विटनेस प्रोटेक्शन यूनिट) स्थापित करने की तैयारी है। साथ ही संवेदनशील पीड़ितों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को जांच के दौरान यात्रा, भोजन और आपातकालीन जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मंजूरी की गई है।

संविधान दिवस पर पुलिस मुख्यालय के संकल्प सभागार में ''डिग्निटी फर्स्ट'' विषय पर आयोजित कार्यशाला में ये सुझाव सामने आए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक उपेंद्र सिंह बघेल (सेवानिवृत्त आइपीएस) ने प्रदेश के पुलिस थानों में पीड़ितों और गवाहों के अनुभवों पर आधारित अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस वर्ष मार्च से अक्टूबर के बीच गाजियाबाद, चंदौली और अलीगढ़ के तीन थानों में अध्ययन कर 30 लोगों के साक्षात्कार लिए गए। रिपोर्ट के अनुसार किसी ने पुलिस के दुर्व्यवहार, अपमान या उत्पीड़न की शिकायत नहीं की। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों की कार्यसंस्कृति में बदलाव से व्यवहार में सकारात्मक सुधार सामने आया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 11 बस अड्डों में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PPP मॉडल से निर्माण शुरू; 9 स्टेशनों को भी मंजूरी

कार्यशाला में मिशन शक्ति केंद्रों और गवाहों की सुरक्षा के उपायों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मानवाधिकार आयोग, महिला कल्याण और अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।