'हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...', नाना पाटेकर ने UP पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिया था खास मैसेज
नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के प्रति जागरूकता फैलाने वाली उनकी लघु फिल्म में दिए गए संवाद को याद किया।

HighLights
नाना पाटेकर ने यूपी पुलिस की साइबर जागरूकता फिल्म में काम किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पुलिस महानिदेशक ने नाना पाटेकर के अभिनय और योगदान को सराहा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। “हमारा काम डरना नहीं, डर को हराना है...” यह बात नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में कहा था। साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म में नाना पाटेकर का संवाद अब उनके प्रशंसकों के साथ पुलिस महकमे को भी याद रहेगा।
फिल्म में डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने का संदेश देने वाले नाना के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने विलक्षण अभिनय से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी शोक जताते हुए कहा कि अपने सशक्त और बहुआयामी अभिनय से नाना ने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें- PM पोषण योजना: नवंबर से बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ मिलेगा हलवा और उपमा
उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर जागरूकता फिल्म में उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति सदैव स्मरणीय रहेगी। 14 अगस्त को लखनऊ में फिल्म के लोकार्पण समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ उनकी उपस्थिति भी हमेशा याद रहेगी।
