UP: अजब प्रेम की गजब कहानी, पुलिस बनी घराती-बराती, 45 साल की महिला का 25 वर्षीय युवक से था अफेयर
Love Affair रहीमाबाद में परिवार ने किया विरोध पुलिस ने कराई शादी। 45 साल की महिला का 25 साल के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग। थाने में कराई गई दोनों की शादी पुलिसकर्मी बने बराती और घराती।
लखनऊ, जागरण टीम। पुलिस का पुलिस केवल अपराधियों के खिलाफ डंडा ही नहीं चलाती, बल्कि वक्त पड़ने पर प्रेमी जोड़ों की शादी भी करवाती है। ऐसा ही मामला रहीमाबाद में रविवार को देखने को मिला। 45 साल की महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने की सोची तो लड़के के घरवालों ने विरोध किया। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंच गया। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के घरवालों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि महिला के पहले पति का 15 वर्ष पहले देहांत हो गया था।
ये भी पढ़ें...
Agra Police Commissionerate: बदलाव का असर, गुंडा एक्ट-गैंगस्टर एक्ट की 800 फाइलों पर कार्रवाई रुकी
तीन बच्चों की मां है महिला
महिला की एक बेटी है, जिसकी उम्र 23 साल है, जबकि बड़ा बेटा 18 और छोटा 14 साल का है। महिला ने शादी की जिद की। आखिरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को मना लिया। इसके बाद थाने में बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इससे पहले थाना परिसर को सजाया गया। जयमाल करवाया गया।
ये भी पढ़ें...
इस शादी में पुलिसकर्मी ही घराती और बराती दोनों थे। शादी में पुलिस वालों ने कन्यादान भी किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर थाना परिसर के शिव मंदिर पर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।