विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET 2026: अभ्यर्थियों को UPSSSC ने दी बड़ी राहत, गलती करने वालों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के आवेदन में हुई गलतियों के बावजूद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. UPSSSC ने PET आवेदन त्रुटि वाले अभ्यर्थियों को दी राहत।

  2. लिंग, जन्मतिथि, फोटो संबंधी गलतियों पर भी परीक्षा।

  3. 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे PET 2026 परीक्षा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के आवेदन में लिंग, फोटो व हस्ताक्षर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां भरने में गलती करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार करने के बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

अब कई अभ्यर्थी अपनी गलतियों के संबंध में प्रत्यावेदन लेकर आयोग कार्यालय पहुंच रहे हैं। इनमें पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा लिंग में महिला और महिला अभ्यर्थियों द्वारा पुरुष का विकल्प भरने के साथ ही जन्मतिथि की गलत जानकारी देने के मामले भी शामिल हैं।

पैन कार्ड स्कैन करके लगा दिया

कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बजाय पैन कार्ड स्कैन करके लगा दिया है। वहीं, कई अभ्यर्थियों को आवेदन में हुई गलतियों का पता एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद चला है। 25 अक्टूबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड हो चुके हैं।

ऐसे में वे अपनी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आयोग से संपर्क कर रहे हैं। आयोग ने तीनों दिन होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड होना शुरू

25 अक्टूबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो चुके हैं, जबकि 30 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 23 अक्टूबर से और एक नवंबर की परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

पीईटी-2026 में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रदेश के विभिन्न शहरों में छह पालियों में आयोजित की जाएगी।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक हाजिरी ली जाएगी, ऐसे में सही अभ्यर्थियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- पीईटी परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व बंद होगा मुख्य द्वार, इसके बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Syllabus 2026: यूपी पीईटी सिलेबस एवं Exam Pattern, देखें किन विषयों से आएंगे पेपर में सवाल