विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व बंद होगा मुख्य द्वार, इसके बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 06:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 मीरजापुर में 28, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर ...और पढ़ें

पीईटी परीक्षा 2026: मीरजापुर में मुख्य द्वार बंद होने के बाद प्रवेश नहीं, जानें नियम।

पीईटी परीक्षा 2026: मीरजापुर में मुख्य द्वार बंद होने के बाद प्रवेश नहीं, जानें नियम।

HighLights

  1. मीरजापुर में 24 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा।

  2. 9312 अभ्यर्थी 28, 30 अक्टूबर, 1 नवंबर को देंगे परीक्षा।

  3. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा मुख्य द्वार।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (पीईटी) परीक्षा 28, 30 अक्टूबर व एक नंवबर को होगी। जनपद में 24 परीक्षा क्रेंदो पर 9312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक दिवस को दो पाली अर्थात कुल छह पालियों में परीक्षा होगी।

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट में बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि शौचालय, पानी, जनरेटर, विद्युत आदि आधार भूत सुविधा रहे।

सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई है। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य द्वार पर ही जांच कर लें। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद हो जाएगा। किसी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज स्वामी दयानंद मार्ग वासलीगंज, बीएलजी इंटर कालेज मुकेरी बाजार, बाबू उपरौध इंटर कालेज लालगंज, बसंत विद्या इंटरमीडिएट कालेज नारघार गोसाई टोला, दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल भरूहना, जीडी बिनानी पीजी कालेज भरूहना, राजकीय इंटर कालेज महुवरिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज विंध्याचल शिवपुर, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज आद‍ि हैं। 

वहीं लायंस स्कूल भुजवा की चौकी रीवा रोड, लायंस स्कूल लालडिग्गी, महाशक्ति इंटर कालेज बिसहड़ा, महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज, मिश्रीलाल इंटर कालेज चील्ह, राजस्थान इंटर कालेज देवपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कालेज कछवां, एसएन पब्लिक स्कूल लोहंदी, श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज घंटाघर, श्रीगांधी विद्या इंटरमीडिएट कालेज कछवां बाजार, शिव इंटर कालेज, सेंट जेवियर स्कूल जसोवर, सुंदर मंदर जायसवाल नगर पालिका पालिका इंटर कालेज, स्वामी गोविंदा आश्रम इंटर कालेज पैड़ापुर, वर्धमान पब्लिक स्कूल केंद्र हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डीआईओएस राज कुमार दीक्षित सहित सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक रहे।