विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET Admit Card: यूपी पेट का प्रवेश पत्र जारी, 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को 35 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी-2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जिसमें 35 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीईटी 2026 के प्रवेश पत्र जारी हुए।

  2. 35 लाख अभ्यर्थी देंगे यह पात्रता परीक्षा।

  3. परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि के अनुसार आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 अक्टूबर को है, उनके 17 अक्टूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं।

30 अक्टूबर को परीक्षा देने वालों के प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर और एक नवंबर को परीक्षा देने वालों के प्रवेश पत्र 25 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा जिले की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। प्रवेश पत्र पर उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी।

दो घंटे में हल करने होंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्कशक्ति तथा तालिका विश्लेषण से पूछे जाएंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, करंट अफेयर्स और सामान्य जानकारी से करीब 20 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को पिछले छह महीने की प्रमुख घटनाओं, पुरस्कारों, खेल, बजट और सरकारी योजनाओं पर एक बार नजर डाल लेनी चाहिए। तालिका और ग्राफ पर आधारित प्रश्न भी करीब 20 अंकों के होते हैं।

यह खंड अच्छे अंक हासिल करने में मदद कर सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को ऐसे प्रश्नों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। पीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी संबंधित पात्रता शर्तें पूरी करने पर समूह ग के पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षा में 35.41 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, AI चश्मे से लेकर ब्लूटूथ डिवाइस पर रहेगी नजर

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Exam City Slip 2026 Link: यूपी पीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप यहां से करें डाउनलोड, इन डेट्स में होना है एग्जाम