UPSSSC PET Exam City Slip 2026 OUT: यूपी पीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, इन डेट्स में होना है एग्जाम
यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप (UP PET Exam City Slip 2026) जारी कर दी गई ...और पढ़ें

UPSSSC PET city intimation slip 2026 यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी।
डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट एवं इस पेज पर उपलब्ध।
लॉग-इन डिटेल दर्ज कर करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया गया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप द्वारा उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के 60 जिलों में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रतिदिन 2 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग अपरान्ह 3 से 5 बजे तक रहेगी।
परीक्षा शहर जानने का तरीका
- यूपीएसएसएससी पीईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर “Important Announcement” में सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर सेलेक्ट करने के बाद दिया गया कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी के लिए है। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के रूप में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जल्द ही पृथक से ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
UPSSSC PET Exam Pattern: यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है। ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी। ऐसे में अगर आपको उत्तर न पता हो तो तुक्का लगाने से बचें।
