विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 52 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा, योगी सरकार ने अफसरों का बढ़ाया ग्रेड-पे

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार ने 52 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को पदोन्नति दी है, जिससे उनका ग्रेड-पे 6600 से बढ़कर 7600 रुपये हो जाएगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 52 पीसीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति की सौगात।

  2. ग्रेड-पे 6600 से बढ़कर 7600 रुपये हुआ।

  3. 2012, 2013, 2014 बैच के अधिकारी शामिल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 52 अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी है। शनिवार को विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर राज्यपाल ने इन अधिकारियों को वेतनमान के लेवल-11 से लेवल-12 में पदोन्नति प्रदान किए जाने की स्वीकृति दे दी है। इससे अधिकारियों का ग्रेड-पे 6600 रुपये से बढ़कर 7600 रुपये हो जाएगा।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में वर्ष 2012, 2013 और 2014 के अधिकारी हैं। इनमें सुशील प्रताप सिंह, रजनीश कुमार मिश्र, हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, पूजा मिश्रा, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार और पूर्णिमा सिंह समेत अन्य अधिकारी हैं।

इनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण, विभिन्न जिलों के कलेक्ट्रेट, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और मंडलीय कार्यालयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार पदोन्नति का लाभ वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अनुमन्य होगा। इससे अधिकारियों के वेतन और सेवा संबंधी लाभों में भी वृद्धि होगा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश के अयोध्या दौरे की बात पर यूपी की सियासत गरमाई, पंकज चौधरी बोले- चुनाव आते ही क्यों आई रामलला की याद?

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में तैनात विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-द्वितीय और मोहम्मद मोइनुल इस्लाम भी पदोन्नति पाने वालों में हैं। कानपुर नगर में तैनात राहुल यादव का नाम भी सूची में शामिल है। पदोन्नति का लाभ वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।