यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट 22 अप्रैल को होगी जारी, मैपिंग को लेकर डेडलाइन तय
राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 15 अप्रैल से बढ़ाकर ...और पढ़ें

22 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब मतदाता सूची 22 अप्रैल को जारी होगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटोयुक्त प्रतियां तैयार करने का कार्य पूरा किया जाएगा।
इससे पहले यह प्रकाशन 15 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन काम पूरा न हो पाने के कारण आयोग ने समय बढ़ा दिया है। आयोग ने 23 दिसंबर को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। यह संख्या पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में 40.19 लाख अधिक थी।
अनंतिम सूची पर दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं, जिन पर प्रदेश भर से लाखों की संख्या में आपत्तियां प्राप्त हुईं। आयोग द्वारा इन सभी दावों और आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जा चुका है। अब अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद ही मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोतरी और कुल संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
