विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन, संशोधन का भी मौका

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:33 PM (IST)

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संभल जनपद में मतदाता सूची से 2.27 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बहजोई। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा शुरू हुई मतदाता सूची के एसआईआर अर्थात विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में बड़े पैमाने पर नामों में बदलाव सामने आया है, लेकिन इसके बावजूद आम नागरिकों के लिए राहत की बात यह है कि अब भी वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं, संशोधित करा सकते हैं या हटवा सकते हैं।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

जनपद में एसआईआर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार पहले कुल 15,70,306 मतदाता थे, जो अब घटकर 13,43,051 रह गए हैं। इस प्रकार 2,27,255 मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं, जो कुल 14.48 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं।

हालांकि अब घर-घर सत्यापन, नोटिस की सुनवाई व बीएलओ द्वारा डेटा फीडिंग का कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। जो लोग एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या जिनका नाम किसी कारण सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन सर्विस का उपयोग किया जा सकता है। नए मतदाता बनने के लिए प्रारूप 6ए व घोषणा पत्र 48 अनुलग्नक भरना होगा, जबकि नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 का प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव के लिए 22 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, तैयारियों में जुटा इलेक्शन कमीशन

ऑनलाइन आवेदन सीधे सत्यापन के लिए बीएलओ के पास जाएगा, जहां से यह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेजा जाएगा और स्वीकृति के बाद नाम सूची में शामिल हो जाएगा। अब बीएलओ न तो बूथ पर बैठेंगे और न ही घर-घर जाकर फार्म भरेंगे, लेकिन यदि कोई व्यक्ति ऑफलाइन आवेदन देना चाहता है तो वह सीधे बीएलओ को फार्म दे सकता है।

कोई भी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, संशोधित कराने या हटवाने के लिए कभी भी आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया सरल है और ऑफलाइन भी सुविधा उपलब्ध है। सभी लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें और समय पर आवेदन करें। -प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल।