विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं वोटर लिस्ट, सूची में नाम न होने पर भरना होगा यह फॉर्म

Published: Sun, 12 Apr 2026 04:16 PM (IST)

सीतापुर में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 27.37 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं और 4.17 लाख नाम हटाए गए हैं।

घर बैठे ऑनलाइन देंखें सूची में नाम।

घर बैठे ऑनलाइन देंखें सूची में नाम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सीतापुर। मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम सूची का प्रकाशन शुक्रवार को किया जा चुका है। जारी की गई अंतिम सूची में नौ विधानसभा क्षेत्रों के इस जिले में 27,37, 476 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जबकि पुरानी सूची से 4,17,896 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। लोगों में अपना नाम तलाशने को लेकर उत्सुक्ता बनी हुई है।

बूथों पर जाकर देख रहे हैं फिर भी अगर कोई मतदाता बूथ पर जाकर सूची नहीं देख पा रहे हैं वह लोग घर बैठे सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए एनआईसी व निर्वाचन आयोग की साइट पर नाम देख सकते हैं। नई सूची में चार लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटे हैं।

ऐसे में जिनके नाम किन्ही कारणों से सूची से हटा दिया गया है उनके लिए फार्म नंबर छह, त्रुटि सही कराने के लिए आठ व नाम हटवाने के लिए सात नंबर फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बूथ पर बीएलओ या फिर आन लाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

ऑनलाइन देख सकते हैं नाम

अपना नाम मतदाता सूची में खोजने के लिए मतदाता सेवा पोर्टल पर electoralsearch.eci.gov.in पर जाना होगा। साइट खुलने पर अपनी भाषा चुनेंगे। फिर EPIC नंबर डालें, राज्य में उत्तर प्रदेश सलेक्ट करें। दिया गया कैप्चा भरते ही पूरी डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- SIR in UP : प्रयागराज की मतदाता सूची से 11.89 लाख लोगों के नाम कटे, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को

अगर EPIC नंबर याद नहीं है उस दशा में पोर्टल पर सर्च बाई डिटेल डालनी में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, किसी रिश्तेदार का नाम भरना होगा और सूची आ जाएगी। उसमें अपना नाम खेजा जा सकती है। इसके अलावा अगर मोबाइल नंबर वोटर लिस्ट में कनेक्ट है तो मोबाइल नंबर डालते ही ओटीपी आएगा उसके माध्यम से भी नाम देखा जा सकेगा।

नाम न मिलने पर क्या करें

अगर अंतिम मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उसके लिए फॉर्म नंबर छह भरना होगा। उस फॉर्म को भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। इसके अलावा वोटर्स.ईसीआइ.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा नाम संशोधन कराने के लिए फॉर्म नंबर आठ, संशोधन के लिए फॉर्म नंबर सात भर कर जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे ही अपना नाम बढ़वाने, घटवाने व संशोधन कराने का काम कर सकते हैं।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करके सभी बूथों, निर्वाचन कार्यालय व तहसील कार्यालयों में रखवाया गया है। मतदाता ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनपा नाम देख सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की दिक्कत होने पर 05862-242333 अथवा 9454418071 अथवा बुक ए कॉल विद बीएलओ की सुविधा का प्रयोग कर बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकते हैं। -नीतीश कुमार सिंह, एडीएम, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण के 86 प्रतिशत मामलों की सुनवाई पूरी, शेष की 27 तक होगी