विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR in UP : प्रयागराज की मतदाता सूची से 11.89 लाख लोगों के नाम कटे, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 09 Apr 2026 06:45 PM (IST)

SIR in UP प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लगभग 11.89 लाख मतदाताओं के नाम हटा ...और पढ़ें

SIR in UP प्रयागराज में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।

SIR in UP प्रयागराज में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। 

HighLights

  1. एसआइआर अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची तहसीलों में होगी चस्पा

  2. जनपद में अब 38.65 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में कर सकेंगे मतदान

  3. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। SIR in UP मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान जनपद में लगभग 11.89 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए। इस तरह अब जिले में 38.65 लाख मतदाता ही विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। एसआइआर की मतदाता सूची का अंतिम (फाइनल) प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।

एसआइआर के पहले 46.92 लाख मतदाता थे 

SIR in UP जनपद में एसआइआर के पहले 46.92 लाख मतदाता थे। एसआइआर अभियान में 11.56 लाख एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेड व डुप्लीकेट) वोटर्स के नाम काटे जा चुके हैं। वहीं, लगभग 2.87 लाख नोमैपिंग वाले वोटर्स तथा 7.75 लाख तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं में अयोग्य पाए जाने वाले तकरीबन 32 हजार वोटर्स के नाम भी काट दिए गए हैं।

खास-खास

- 3.67 लाख मतदाता सबसे ज्यादा इलाहाबाद पश्चिम में तो दक्षिण में सबसे कम 2.83 लाख वोटर
- 3.57 लाख वोटर के साथ प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर, हंडिया में 3.40 लाख मतदाता

मतदाता सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी 

SIR in UP मतदाता सूची के डाउनलोडिंग का काम पूरा हो गया है। प्रकाशन के बाद सूची को राजनैतिक दलों को सौंपी जाएगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील मुख्यालयों में भी सूची को चस्पा किया जाएगा। यह सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देखी जा सकेगी। फाइनल सूची के मुताबिक जिले में 21.19 लाख पुरुष तो 17.46 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं 328 थर्ड जेंडर भी हैं।

इन क्षेत्रों में गणित बिगड़ने की आशंका

SIR in UP एसआइआर अभियान में जनपद के 11 लाख 56 हजार 339 एएसडी मतदाता कम हो गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा लगभग सात लाख वोटर घटे हैं। जनपद में तीन विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में हैं जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र आंशिक तौर पर शहरी हैं। एसआइआर अभियान में इन छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता घंटे हैं, जिससे अब इन क्षेत्रों में गणित बिगड़ने की आशंका है।

दो लाख 87 हजार 578 मतदाताओं की मैपिंग नहीं 

एसआइआर अभियान में 11 लाख 56 हजार 339 एएसडी वोटर्स में एक लाख 73 हजार 812 डेड, चार लाख 88 हजार 959 शिफ्टेड, एक लाख सात हजार 87 डुप्लीकेट वोटर थे। इलाहाबाद उत्तर में एक लाख 80 हजार, दक्षिण में एक लाख 40 हजार व पश्चिम में एक लाख 39 हजार मतदाता कम हुए हैंं। इलाहाबाद दक्षिण क्षेत्र में सबसे ज्यादा मृत मतदाताओं की संख्या थी। जनपद में दो लाख 87 हजार 578 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए डाउनलोडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सूची दलों को सौंपी जाएगी और तहसीलों व चुनाव कार्यालय में चस्पा भी की जाएगी।
- पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

 

एसआइआर अभियान में अंतिम मतदाता सूची के विधानसभावार आंकड़े

विधानसभा क्षेत्र----पुरुष मतदाता----महिला मतदाता-----थर्ड जेंडर ----योग

फाफामऊ-------175439 -------141149 --------- 05 -------316593
सोरांव ---------183362 -------149795 ---------25 -------333182

फूलपुर ---------188135 -------150685 --------37 --------338857
प्रतापपुर --------197187 --------159847 --------16--------337050

हडिया ---------188942--------151537 --------33--------340512
मेजा ----------160911 --------126677 --------18 -------287606

करछना ---------165331 --------133487 --------31 -------298849
इलाहाबाद पश्चिम--198350 --------168897 --------09 --------367256

इलाहाबाद उत्तर ---149593 --------133286 --------22 --------282901
इलाहाबाद दक्षिण---167967 --------148462 --------108--------316537

बारा -----------166378 --------136496 --------07 --------302881
कोरांव ----------177663 --------146072 --------17 --------323752

कुल ------------2119258 --------1746390 -------328-------3865976

एसआइआर के पहले की मतदाता सूची में मतदाताओं की विधानसभावार संख्या

विधानसभा क्षेत्र -----पुरुष ---महिला वोटर- --योग

फाफामऊ -------198180 --167985 ----366178
सोरांव --------203454 --175644 ----379133

फूलपुर --------225558 ---186008 -----411624
प्रतापपुर -------222101 ---189001 ------411136

हंडिया --------219024 ---186422 ------405492
मेजा ---------184143 ---152201 -----335363

करछना -------198340 ----168253 -----366643
इलाहाबाद पश्चिम--253182 ---213572 ----466765

इलाहाबाद उत्तर --233953 ----194713 ----428711
इलाहाबाद दक्षिण --225041 ---190429 ----415595

बारा - ---------185442 ---160173 ----345626
कोरांव ---------194088 ---166483 ----360594

योग ---------2542506---2149884-----4692860

विधानसभा क्षेत्रवार एएसडी वोटर्स

विधानसभा क्षेत्र ----एएसडी वोटर्स

फाफामऊ----------84703
सोरांव------------76828

फूलपुर ----------100683
प्रतापपुर-----------79761

हंडिया-----------88240
मेजा -----------66873

करछना ---------88108
इलाहाबाद पश्चिम--139760

इलाहाबाद उत्तर ---179964
इलाहाबाद दक्षिण --140596

बारा -----------58444
कोरांव ----------52379

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड में पांच मई को होगा उपचुनाव, DEO ने अधिसूचना जारी की, आरओ-एआरओ नियुक्त

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : प्रयागराज के सैन्य व प्रतिबंधित क्षेत्रों में दूसरे चरण में होगी जनगणना, केंद्रीय व जिला जेलों में भी बाद में