विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड में पांच मई को होगा उपचुनाव, DEO ने अधिसूचना जारी की, आरओ-एआरओ नियुक्त

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 09 Apr 2026 06:16 PM (IST)

प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड संख्या 48 में पार्षद के उप चुनाव की घोषणा हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ...और पढ़ें

प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड 48 के पार्षद के निधन के बाद से खाली पद पर पर 5 मई को उप चुनाव होगा।

प्रयागराज के अलोपीबाग वार्ड 48 के पार्षद के निधन के बाद से खाली पद पर पर 5 मई को उप चुनाव होगा। 

HighLights

  1. नामांकन पत्र 10 से 16 अप्रैल तक होंगे जमा, सात मई को होगी मतगणना

  2. वार्ड संख्या 48 पार्षद उमेश मिश्रा के निधन के बाद से रिक्त चल रहा पद

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम के वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग में पांच मई को उपचुनाव होगा। इस वार्ड के पार्षद उमेश मिश्रा के निधन के बाद से पद रिक्त है। इसके लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) व डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद से वार्ड में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई। संभावित प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र जमा करने से लेकर जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।

किस अधिकारी को क्या मिली जिम्मेदारी? 

उप चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-पांच के अधिशासी अभियंता विवेक सौरभ को रिटर्निंग आफिसर (आरओ) बनाया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार के सहायक अभियंता उमेश कुमार को सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) नियुक्त किया गया है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामेश्वर सिंह को आरक्षित आरओ तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी मुकेश कुमार आरक्षित एआरओ के पद पर नियुक्त किया गया है।

सात मई को होगी मतगणना 

अधिसूचना के मुताबिक 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक तहसीलदार सदर के न्यायालय में नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। वहीं 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आवंटित होंगे। पांच मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। फिर सात मई को मतगणना कराई जाएगी।

मतदान के लिए 4 केंद्र व 10 बूथ होंगे 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश बर्नवाल ने बताया कि मतदान के लिए चार केंद्र और 10 बूथ बनाए जा रहे हैं, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। इस वार्ड से पार्षद रहे उमेश मिश्रा का निधन हो गया था, जिसके चलते यह पद रिक्त हुआ था।

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : प्रयागराज के सैन्य व प्रतिबंधित क्षेत्रों में दूसरे चरण में होगी जनगणना, केंद्रीय व जिला जेलों में भी बाद में

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 20 वर्ष बाद भी 700 लोगों को भूखंडों पर कब्जा नहीं, PDA नए प्लाटों को बेचने की कर रहा तैयारी